देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में एक दिन में 335 लोगों की मौत, 19,000 से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से एक दिन में 335 लोगों की मौत हो गई और 19,133 नए मामले आए। दिल्ली में 18 अप्रैल के बाद से पहली बार कोराना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 25 प्रतिशत से कम रही है।

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से एक दिन में 335 लोगों की मौत हो गई और 19,133 नए मामले आए। दिल्ली में 18 अप्रैल के बाद से पहली बार कोराना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 25 प्रतिशत से कम रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन जारी कर बताया कि पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है कि संक्रमण के नए मामले 20,000 से कम रहे हैं।

दिल्ली में बुधवार को 20,960 मामले, मंगलवार को 19,953 मामले, सोमवार को 18,043, रविवार को 20,394, पिछले हफ्ते शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, बृहस्पतिवार को 24,235 और बुधवार को 25,986 मामले आए थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की दर 24.29 प्रतिशत है जो 16 अप्रैल के बादे से सबसे कम है जबकि संक्रमण की दर 19.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 17 अप्रैल को संक्रमण की दर 24.6 प्रतिशत थी।

वहीं, 22 अप्रैल को संक्रमण की दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई जो अभी तक सर्वाधिक है।

शहर में बुधवार को कोविड-19 से 311 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को 338 और सोमवार को 448 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में मरने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। रविवार को 407, पिछले हफ्ते शनिवार को 412, शुक्रवार को 375, बृहस्पतिवार को 395 और बुधवार को 368 लोगों ने जान गंवाई।

बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में महामारी के अब तक 12,73,035 मामले दर्ज किए गए है जिनमें 11.64 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 18,398 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट