कोविड-19: दिल्ली में सामने आए 293 ताजा मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 2,918

शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,625 थी।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 293 ताजा मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,918 हो गई।

शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,625 थी।

दिल्ली में दूसरी बार, आज कोविड-19 के संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को आठ मरीजों के ठीक होने के साथ ही अब तक 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 1,987 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके मुताबिक ,रविवार को किसी की कोविड-19 से मौत की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 356 नये मामले सामने आए थे।

सूत्रों ने बताया कि तीन मीडिया कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक फ्रीलांसर फोटोग्राफर और दो कैमरा मैन हैं।

हाल में दिल्ली सरकार ने मीडिया कर्मियों की कोविड-19 जांच के लिए केंद्र बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट