देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 289 नये मामले, संक्रमण से और चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 289 नये मामले आए और संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 289 नये मामले आए और संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अभी तक कुल 30,04,876 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 38,316 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज दिन में 254 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,59,082 हो गई है।

बेंगलुरु शहर में अभी भी संक्रमण के सबसे ज्यादा 172 नये मामले आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। आज 155 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 7,449 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में आज संक्रमण की दर 0.49 प्रतिशत रही, जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत दर्ज की गयी।

बेंगलुरु शहर में हुई दो लोगों की मौत के अलावा संक्रमण से कोदागु और उत्तर कन्नड़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट