देश की खबरें | कोविड-19: देश में 22,775 नए मामले, उपचाराधीन मामले एक लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 22,775 नए मामले सामने आए जो छह अक्टूबर के बाद से सार्वाधिक हैं। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इससे जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है।

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 22,775 नए मामले सामने आए जो छह अक्टूबर के बाद से सार्वाधिक हैं। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इससे जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के 1,431 मामलों में से 374 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 406 और लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर जहां 3,48,61,579 हो गए,वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई। संक्रमण से 406 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,81,080 हो गई है।

देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई थी।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक 3,42,75,312 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत दर्ज की गई।

देश में कोविड रोधी टीके की 145 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 406 मामले सामने आए हैं, उनमें से 353 मामले केरल और आठ मामले महाराष्ट्र में सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,486 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,526, केरल में 47,794, कर्नाटक में 38,335, तमिलनाडु में 36,776, दिल्ली में 25,107, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,764 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\