देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र में 2,186, मेघालय में 38, मिज़ोरम में 175, लद्दाख में 14 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,186 नए मामले सामने आये और तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई/शिलांग/आइजोल/लेह, 17 जुलाई महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,186 नए मामले सामने आये और तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,19,391 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,026 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य में इस समय 15,525 मरीज़ अपना इलाज करवा रहे हैं।

पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप बीए.4 का एक और बीए.5 स्वरूप के 18 और बीए.2.75 स्वरूप के 17 मामले सामने आए। ये सभी मामले पुणे में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 2,179 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक राज्य में कुल 78,55,840 मरीज़ बीमारी से उबर चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 5.86 प्रतिशत और ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 97.96 प्रतिशत और 1.84 प्रतिशत है।

मेघालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को वहां कोविड-19 के 38 नए मामले मिले, जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 94,305 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय कोविड-19 के 200 उपचाराधीन मरीज़ मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दिन में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से राज्य में मृतकों की संख्या 1,595 पर स्थिर रही।

मेघालय में एक दिन में 20 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी, जिससे यहां अब तक 92,510 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मिज़ोरम से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले मिले, जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की आंकड़ा बढ़कर 2,30,589 हो गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में इसस पहले पांच अप्रैल को कोविड-19 के 175 मामले मिले थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई और राज्य में अब तक कोविड-19 के कारण जान गंवा चुके मरीज़ों की संख्या 706 पर स्थिर रही।

उन्होंने कहा राज्य में दैनिक संक्रमण दर 28 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मिज़ोरम में इस समय कोविड-19 के 1,192 मरीज़ अपना इलाज करवा रहे हैं। रविवार को स्वस्थ हुए 41 मरीज़ों के साथ ही राज्य में अब तक 2,28,691 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत और ठीक होने की दर 99.20 प्रतिशत दर्ज की गयी।

लद्दाख से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 14 नए मामले मिले, जिससे संक्रमितों की संख्या 28,629 तक पहुंच गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा ये सभी नए मामले लेह में मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 228 मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। इसमें लेह से 168 और करगिल से 60 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 68 मरीज़ अपना इलाज करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को सात मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी, अब तक कुल 28,333 मरीज़ बीमारी से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\