देश की खबरें | कोविड-19: बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ में 175 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के तीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों- बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 175 कर्मियों को मंगलवार को कोविड​​-19 से संक्रमित पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई देश के तीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों- बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के 175 कर्मियों को मंगलवार को कोविड​​-19 से संक्रमित पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने नवीनतम आंकड़े देते हुये कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में संक्रमण के कुल 69 नये मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में बल के 29 जवान ठीक भी हुए हैं।

यह भी पढ़े | ब्राजील के प्रेसिडेंट जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बीएसएफ में अब कोविड-19 के कुल 1,454 मामले हो चुके हैं, जिनमें से केवल 595 जवान उपचाराधीन हैं, जबकि शेष स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के एक जवान की सोमवार को इस बीमारी के कारण मौत हो गई, जिससे कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले बल के कर्मियों की संख्या छह हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5134 मामले पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंची.

बीएसएफ को पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ सटी भारतीय सीमा की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रखवाली करने का काम करने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में संक्रमण के सात नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटों में बल के छह जवान ठीक हुए हैं।

ताज़ा मामलों के साथ आईटीबीपी में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 431 तक पहुंच गई, जिनमें से केवल 152 कर्मियों का इलाज चल रहा है, जबकि बल में अब तक तीन मौतें हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 99 जवानों को मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में कुल 1,734 मामले हो गए हैं, जिनमें से 941 कर्मी उपचाराधीन हैं, जबकि संक्रमण के कारण बल के नौ जवानों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज