ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 4 हजार के पार

ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 146 मामले सामने आए जिसमें नौ कर्मी ऐसे हैं जो आपदा प्रतिक्रिया दल में शामिल थे. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,055 हो गई है. ओडिशा में 1,333 लोग अब भी संक्रमित हैं और 2,708 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. कोविड-19 से ओडिशा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

भुवनेश्वर, 15 जून: ओडिशा (Odisha) में सोमवार को कोविड-19 (Covid-19) के 146 मामले सामने आए जिसमें नौ कर्मी ऐसे हैं जो आपदा प्रतिक्रिया दल में शामिल थे. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,055 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ताजा सामने आए 146 मामलों में से 128 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों के हैं जहां विभिन्न राज्यों से लौटने वालों को रखा गया है.

उन्होंने कहा कि 18 मामले संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों के हैं. अधिकारी ने कहा, "ताजा सामने आए मामलों में से अग्निशमन विभाग के नौ कर्मी ऐसे हैं जो पश्चिम बंगाल से लौटे हैं जहां उन्हें अम्फान चक्रवात के बाद राहत कार्य के लिए तैनात किया गया था." इसके साथ ही आपदा राहत कार्य से जुड़े कर्मियों में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह के साथ सर्वदलीय बैठक में BJP की कोरोना टेस्टिंग पर 50 फीसदी चार्ज कम करने की मांग को गृहमंत्री ने माना-दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता

ओडिशा में 1,333 लोग अब भी संक्रमित हैं और 2,708 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

कोविड-19 से ओडिशा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. कोविड-19 के तीन अन्य मरीजों की मौत हुई है लेकिन उनकी मौत का कारण संक्रमण नहीं था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड