देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 12,009 नए मामले, 50 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की गयी और राज्य में 12,009 नए मामले आए तथा 50 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 38,87,733 हो गयी और मृतकों की संख्या 39,300 पर पहुंच गयी।

बेंगलुरु, पांच फरवरी कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की गयी और राज्य में 12,009 नए मामले आए तथा 50 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 38,87,733 हो गयी और मृतकों की संख्या 39,300 पर पहुंच गयी।

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 14,950 नए मामले आए थे। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 25,854 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरे लोगों की कुल संख्या 37,39,197 हो गयी है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या अब 1,09,203 है।

तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में गिरावट का दौर जारी है और शनिवार को संक्रमण के 2,098 मामले आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,76,313 हो गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या शनिवार को भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही और 3,801 मरीज इस संक्रामक रोग से उबरे।

तेलंगाना में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 29,226 है। दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,099 हो गयी है।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार को 23 लाख के पार चली गयी और इनमें से एक लाख मामले 11 दिनों में सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 22 लाख के पार चली गयी है।

राज्य में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 23,00,765 है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22,07,364 हो गयी है तथा मृतकों की कुल संख्या 14,655 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी