देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 11,427 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 11,427  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,57,610 हो गई है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 11,427  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,57,610 हो गई है।

संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,34,983 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 118 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,392  हो गई है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,68,235 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.56 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 31 जनवरी तक कुल 19,70,92,635 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 5,04,263   नमूनों की जांच रविवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\