कोविड-19 : 10 साल की भारतीय-अमेरिकी बच्ची को ट्रम्प ने किया सम्मानित

श्रव्या ‘गर्ल स्काउट ट्रूप’ की सदस्य है और मैरीलैंड के हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है।

वाशिंगटन, 18 मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात नर्सों और दमकल विभाग के कर्मियो को कुकीज और कार्ड भेजने वाली 10 साल की श्रव्या अन्नापारेड्डी को सम्मानित किया है।

श्रव्या ‘गर्ल स्काउट ट्रूप’ की सदस्य है और मैरीलैंड के हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा है।

राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की मदद कर रहे अमेरिकी नायकों को सम्मानित किया, जिसमें यह बच्ची भी शामिल है।

‘वाशिंगटन टाइम्स’ ने एक खबर में राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि आज हम जिन पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित कर रहें है, वे हमें याद दिलाते हैं कि कठिन समय में भी जो स्नेह हमें बांधता है वह हमें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

श्रव्या ‘गर्ल स्काउट’ की उन तीन बच्चियों में शामिल हैं, जिन्हें ट्रम्प ने सम्मानित किया। उसके माता-पिता आंध्र प्रदेश के हैं।

खबर के अनुसार ‘गर्ल स्काउट’ की इन लड़कियों ने स्थानीय डॉक्टरों, नर्सों और दमकल कर्मियों को कुकीज के 100 डब्बे भेजे थे। इन्होंने उन्हें हाथ से बनाकर 200 कार्ड भी भेजे थे।

चीन के वुहान से पिछले साल दिसम्बर में फैलना शुरू हुए इस वायरस से विश्वभर में 40.7 लाख लोग संक्रमित हैं और इससे 3,15,185 लोग मारे गए हैं। अमेरिका में इससे 89,562 लोगों की जान गई है और 14 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू