देश की खबरें | कोट्टायम मेडिकल कॉलेज घटना: स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज मृतका के परिजनों से मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोट्टायम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीन दिन पहले इमारत का एक हिस्सा ढहने की घटना में जान गवाने वाली महिला के परिवार से केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को मुलाकात की।

कोट्टायम, छह जुलाई केरल में कोट्टायम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीन दिन पहले इमारत का एक हिस्सा ढहने की घटना में जान गवाने वाली महिला के परिवार से केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को मुलाकात की।

इस घटना के कारण मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच जॉर्ज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बिन्दु (52) बृहस्पतिवार को अस्पताल की एक इमारत का हिस्सा ढह जाने के बाद मलबे में दब गई थीं। वह अस्पताल में अपनी बीमार बेटी के साथ थीं।

जॉर्ज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेताओं के साथ रविवार सुबह मृतका के घर पहुंचीं।

राज्य में घटना को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन हुए थे।

मंत्री ने बिन्दु के पति, उनकी मां और बच्चों से बातचीत की तथा उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बाद में, पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिन्दु की दुखद मौत हृदयविदारक और अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ​​मेरा सवाल है, इस परिवार का दुख मेरा दुख है। मैंने उनके पति, मां और अन्य सभी रिश्तेदारों से मुलाकात की और उनके साथ दुख साझा किया। सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।’’

जॉर्ज ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पहले ही इस बारे में बात की है और राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के आधार पर परिवार के लिए राहत उपायों की घोषणा की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि परिवार के लिए उचित निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।

बिन्दु के पति विश्रुतन ने कहा कि मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया है कि उनके बेटे को सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि परिवार को सरकार से उम्मीद है और वे अब तक अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से संतुष्ट हैं।

कोट्टायम सरकारी मेडिकल कॉलेज के वार्ड 10, 11 और 14 के पास स्थित शौचालय परिसर बृहस्पतिवार को उस समय ढह गया था जब नवनिर्मित ‘सर्जिकल ब्लॉक’ में अस्पताल का परिचालन पूर्णतः स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी थी।

इस घटना में बिन्दु (52) की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\