देश की खबरें | कोटा : नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने बुधवार रात अपने छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान के कोटा जिले में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने बुधवार रात अपने छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जवाहर नगर पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली निशा अहीर (22) ने महावीर नगर स्थित छात्रावास में अपने कमरे के पंखें से लटकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वास्तविक कारणों का पता उसके परिजनों के यहां पहुंचने और मृतका का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

शिक्षा नगरी में इससे पूर्व नीट की तैयारी कर रहे पश्चिम बंगाल के रहने वाले फोरिद ने भी सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और छात्रावास संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि जिस छात्रावास में छात्रा ने पंखें से लटकर आत्महत्या की है वहां पंखें से लटकने को रोकने वाले ‘एंटी हैंगिंग डिवाइस’ नहीं लगाने पर छात्रावास संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड