देश की खबरें | कोटा: जेईई की तैयारी कर रहा छात्र किराये के कमरे में मृत पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में तलवंडी इलाके में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा 16 वर्ष का एक छात्र किराये के कमरे में मृत पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

कोटा, चार नवंबर राजस्थान के कोटा में तलवंडी इलाके में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा 16 वर्ष का एक छात्र किराये के कमरे में मृत पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि छात्र पेइंग गेस्ट (पीजी) के तौर पर रह रहा था।

छात्र के परिवार ने पोस्टमार्टम जांच से इनकार करते हुए दावा किया कि लड़के की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है क्योंकि वह गंभीर माइग्रेन की समस्या से पीड़ित था और उसका इलाज किया जा रहा था।

जवाहर नगर के पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि बिहार के पटना का मूल निवासी अर्थव रंजन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले डेढ़ साल से यहां स्थित एक संस्थान से कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी मां के साथ तलवंडी इलाके स्थित एक पीजी रूम में रहता था।

रंजन की मां के अनुसार, लड़के ने शनिवार को पूरी रात पढ़ाई की और रविवार सुबह नाश्ता और नियमित दवाएं लेने के बाद सोने गया। छात्र रंजन की मां के अनुसार उन्होंने रंजन को रविवार दोपहर में जगाने का प्रयास किया तो उसे बेहोशी की हालत में पाया। शर्मा ने कहा कि छात्र की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने कहा कि रंजन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने खुदकुशी की आशंका से इनकार किया है और कहा कि लड़के का वजन अधिक था और वह गंभीर माइग्रेन की समस्या से पीड़ित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट