देश की खबरें | कोटा: व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा में एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोटा, 20 जून कोटा में एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुष्यंत पांडे (35) ने आठ पन्नों का एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने चार व्यक्तियों - नरेंद्र नागर, रवि तिवारी, शंकर राय और रामभगत का नाम लिखा है तथा इन लोगों पर वित्तीय मामलों को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

नोट में उसने इसी प्रताड़ना की वजह से यह कदम उठाने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, निजी क्षेत्र में काम करने वाला दुष्यंत अपने माता-पिता और बहनों के साथ रहता था। वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने कमरे में गया और बाहर नहीं निकला।

दुष्यंत के पिता ने शुक्रवार की सुबह अपने बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने और दरवाजा अंदर से बंद पाए जाने पर पुलिस को सूचित किया।

बोरखेड़ा थाने के क्षेत्र निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, तो दुष्यंत पंखे से लटका हुआ मिला।

उनके अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुष्यंत कथित तौर पर आर्थिक संकट से गुजर रहा था और चेक बाउंस के मामलों में संलिप्त था।

निरीक्षक ने बताया कि दुष्यंत द्वारा यह कदम उठाए जाने के वास्तविक कारण का पता लगाने और उसके नोट में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनकी भूमिका की जांच के लिए मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट