देश की खबरें | कोसोवो के सर्ब पुलिसकर्मी को जेल से रिहा किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सर्ब पुलिसकर्मी देजान पैंटिक को 10 दिसंबर को हिरासत में लिये जाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई गई थी।
पूर्व सर्ब पुलिसकर्मी देजान पैंटिक को 10 दिसंबर को हिरासत में लिये जाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई गई थी।
पूर्व में एक प्रदर्शन के दौरान कोसोवो के एक पुलिस अधिकारी पर कथित हमला करने को लेकर पैंटिक को आतंकवाद के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
उसके वकील ने कहा कि कोसोवो पुलिस ने पैंटिक को उस पते पर स्थानांतरित किया है जहां वह रहा करता था। वह इलाका सर्ब आबादी वाला उत्तरी कोसोवो है।
वहीं, कोसोवो के प्रधानमंत्री अल्बिन कुरती ने पैंटिक को जेल से रिहा कर नजरबंद रखे जाने के अदालत के आदेश की आलोचना की है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सर्ब पुलिसकर्मी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में बीते मंगलवार को सर्ब लोगों ने सर्बिया से कोसोवो की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों को अवरूद्ध कर दिया था।
अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस घटनाक्रम पर बुधवार को एक संयुक्त बयान में चिंता जताई है। वहीं जर्मन सरकार ने कहा कि वह उत्तरी कोसोवो में तनाव को लेकर बहुत चिंतित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)