खेल की खबरें | कोरिया ने पुरुष एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को मंगलवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

ढाका, 14 दिसंबर गत चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को मंगलवार को यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

तोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए चौथे मिनट में ललित उपाध्याय के गोल की बदौलत बढ़त बनाई जिसके बाद 18वें मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

कोरिया ने मध्यांतर पर 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की। जोंगह्युन जैंग ने 41वें मिनट में टीम की ओर से पहला गोल दागा जबकि सुंगह्युन किम ने 46वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।

कोरिया की टीम ने मैच आगे बढ़ने के साथ आत्मविश्वास हासिल किया और भारत के डिफेंस को दबाव में डाला।

मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम को भी पेनल्टी कॉर्नर सहित कई मौके मिले लेकिन टीम उनका फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे मैच ड्रॉ छूटा।

कोरिया के गोलकीपर जेईह्युन किम दोनों टीमों के बीच का अंतर साबित हुए जिन्होंने भारतीय टीम के कई हमलों को नाकाम करते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाया।

टूर्नामेंट के पिछले सत्र में दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मैच भी 1-1 से बराबर रहा था।

भारत अपने अगले मैच में बुधवार को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू