विदेश की खबरें | ब्रिटेन में सबसे कठिन क्विज के फाइनल में कोलकाता के युवक की टीम ने बनाई जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कम्प्यूटेशनल विज्ञान में स्नातक, कोलकाता के एक युवक की टीम ने ब्रिटेन में टेलीविजन के ‘‘सबसे कठिन’’ माने जाने वाले क्विज टूर्नामेंट के अंतिम चरण में जगह बनाई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार अप्रैल कम्प्यूटेशनल विज्ञान में स्नातक, कोलकाता के एक युवक की टीम ने ब्रिटेन में टेलीविजन के ‘‘सबसे कठिन’’ माने जाने वाले क्विज टूर्नामेंट के अंतिम चरण में जगह बनाई है।

सौरजीत देबनाथ (31) इंपीरियल कॉलेज लंदन की चार सदस्यीय टीम में शामिल होंगे। बीबीसी के ‘यूनिवर्सिटी चैलेंज’ ग्रैंड फाइनल में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के साथ इस टीम का आमना सामना होगा। कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को किया जाएगा।

इस सप्ताह शो से प्रसारित होने वाले क्लिप में लाल और काले रंग का कुर्ता पहने देबनाथ को बाफ्टा-विजेता वीडियो गेम से जुड़े मुश्किल सवालों का जवाब देते देखा जा सकता है। देबनाथ ने कहा, ‘‘इस ब्रिटिश संस्थान के इतिहास का हिस्सा बनने का मौका पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

देबनाथ ने इंपीरियल कॉलेज लंदन में पृथ्वी विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में एप्लाइड कम्प्यूटेशनल साइंस और इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री ली है।

भारत में वह यू आर राव अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक थे, जहां उन्होंने भारत के चंद्र लैंडर, रोवर मिशन चंद्रयान-2 समेत अन्य अंतरिक्ष यान पर काम किया। यू आर राव अंतरिक्ष केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अंतरिक्ष यान बनाने वाली शाखा है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन से स्नातक होने के बाद देबनाथ विश्वविद्यालय के रॉयल स्कूल ऑफ माइन्स से संचालित भूभौतिकी एल्गोरिदम पर केंद्रित एक इंपीरियल स्टार्ट-अप से जुड़ गए।

बीबीसी द्वारा ‘‘टीवी का सबसे कठिन क्विज टूर्नामेंट’’ के रूप में वर्णित ‘यूनिवर्सिटी चैलेंज’ ब्रिटिश भारतीय प्रसारक अमोल राजन द्वारा आयोजित किया जाता है। ब्रिटेन के शीर्ष विश्वविद्यालयों के छात्रों की टीम क्विज में हिस्सा लेती है।

पिछले हफ्ते मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के खिलाफ सेमीफाइनल में देबनाथ ने कई चुनौतीपूर्ण सवालों के जवाब दिए। इसमें भारतीय मसाले पंचफोरन के घटक का नाम पूछा गया था। ‘फल जैसे छोटे बीज’ वाले पौधे के बारे में सवाल का जवाब था जीरा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\