देश की खबरें | कोलकाता : आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर महिलाओं का सीबीआई कार्यालय तक मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला।

कोलकाता, 17 अक्टूबर आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला।

ये महिलाएं कम जाने माने संगठन 'जागो नारी' के बैनर तले शहर के उत्तरी छोर पर उत्तर 24 परगना के साल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय तक पैदल चलीं।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, "हमें लगता है कि जांच एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, यह मूल रूप से वही दोहरा रही है जो कोलकाता पुलिस ने पहले कहा था। सीबीआई को इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए ताकि मुख्य दोषियों को सजा मिल सके।"

पोस्टर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने 'जांच में देरी' को लेकर सीबीआई और कार्यस्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में 'विफल' रहने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स (जहां सीबीआई कार्यालय स्थित है) के पास बैरिकेड्स लगा दिए।

इस बीच आरजी कर अस्पताल की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में आंदोलन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों का 'आमरण अनशन' बृहस्पतिवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर