देश की खबरें | कोलकाता: सरबजनिन सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल महिला सशक्तिकरण पर आधारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यू टाउन सरबजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सोमवार को अपने उद्घाटन के बाद, सभी महिला पुजारियों और 'ढाकी' टीम के साथ नवरात्रि उत्सव मना रहा है।

कोलकाता, 26 सितंबर न्यू टाउन सरबजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सोमवार को अपने उद्घाटन के बाद, सभी महिला पुजारियों और 'ढाकी' टीम के साथ नवरात्रि उत्सव मना रहा है।

कोलकाता के उत्तरपूर्वी किनारे पर स्थित सैटेलाइट टाउनशिप में हो रही यह पहली सामुदायिक दुर्गा पूजा 'मदर बंगाल' और महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।

दुर्गा पूजा समिति के सचिव समरेश दास ने कहा, ''पूजा पंडाल में सभी चारों पुजारी महिलाएं हैं। इसके अलावा 12 'ढाकी' (ढोलकिये) और 'धुनुची नाच' के लगभग एक दर्जन कलाकार हैं।''

दरअसल, धुनुची नाच शाम की आरती के दौरान किया जाने वाला नृत्य है। इसे शक्ति नृत्य भी कहते हैं। धुनुची एक प्रकार का पात्र होता है, जिसमें जलता कोयला, नारियल की भूसी, कपूर और धूपबत्ती रखी जाती है। कलाकार धुनुची को पकड़ कर अपने हाथों और मुंह से संतुलित करते हुए 'ढाक' या पारंपरिक ड्रम की धुन पर नृत्य करते हैं।

इस पूजा पंडाल की थीम 'बंग जननी' (मदर बंगाल) पर आधारित है और राज्य की पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेगी। पंडाल में इसके अलावा टेराकोटा, डोकरा कला, कठपुतली और नबन्ना त्योहार और पश्चिम बंगाल से जुड़ी चीज़ें प्रदर्शित की जाएंगी।

कलाकार प्रशांत पाल ने कहा, ''थीम पश्चिम बंगाल के विभिन्न हस्तशिल्प का एक कोलाज है। लकड़ी की गुड़िया, डोकरा और टेराकोटा आइटम, मनसा घोट, छऊ मुखौटे, मिट्टी की कलाकृतियों का इसमें इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, मूर्तियां पारंपरिक होंगी।''

चार महिला पुजारियों में से एक, दत्तात्रिय घोषाल ने कहा कि पूजा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। वह 2018 से पुजारी हैं।

दास ने कहा कि किसी भी स्थानीय निवासी को पूजा के लिए कोई दान नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि यह व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें