देश की खबरें | कोलकाता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, हथियार और विस्फोटक जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और विस्फोटक जब्त किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 30 जनवरी कोलकाता पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और विस्फोटक जब्त किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक पुरुष और एक महिला को शहर के बाबूघाट बस स्टैंड इलाके से जबकि तीसरे व्यक्ति को दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता से गिरफ्तार दो लोगों के पास से नौ एम एम की छह पिस्तौल और 12 मैगजीन बरामद हुई हैं।

आईपीएस अधिकारी ने कहा, ''दोनों बरुईपुर से गिरफ्तार किये गए व्यक्ति को हथियार और विस्फोटक भेजने की कोशिश कर रहे थे। वे दोनों बिहार के भागलपुर से आए थे।''

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरुष बशीरहाट का रहने वाला है जबकि महिला बरुईपुर से गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पत्नी है।

अधिकारी ने कहा कि तीनों लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मैदान पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ''और अधिक हथियारों और विस्फोटक की बरामदगी के लिये छापेमारी और तलाशी की जा रही है। हमें इस समूह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू