देश की खबरें | कोलकाता के महापौर ने विरोध मार्च के दौरान घायल भाजपा पार्षद से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद मीना देवी पुरोहित से अस्पताल में जाकर मुलाकात की, जो एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भगवा पार्टी के विरोध मार्च के दौरान घायल हो गई थीं।

कोलकाता, 14 सितंबर कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद मीना देवी पुरोहित से अस्पताल में जाकर मुलाकात की, जो एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सचिवालय ‘नबन्ना’ तक भगवा पार्टी के विरोध मार्च के दौरान घायल हो गई थीं।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी अस्पताल जाकर पुरोहित के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कोलकाता नगर निगम की पार्षद से मुलाकात के बाद हकीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उनके सिर में चोट लगी है और मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

राज्य सरकार में शहरी विकास और नगर निकाय मामलों के मंत्री हकीम ने कहा कि वह घायल व्यक्ति को देखने आए हैं और वह इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं कि मंगलवार को भाजपा के ‘नबन्ना’ मार्च के दौरान क्या हुआ।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के इस मार्च के दौरान कई स्थानों पर उसके कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता पुलिस को अपने उस पुरुष अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है जिन्होंने पुरोहित के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now