देश की खबरें | कोलकाता होटल आग: पुलिस ने इंटीरियर डेकोरेटर को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के एक होटल में लगी भीषण आग के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, दो मई कोलकाता के एक होटल में लगी भीषण आग के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इंटीरियर डेकोरेटर खुर्शीद आलम को पार्क सर्कस स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने होटल के अंदर सजावट का काम करते समय नियमों का उल्लंघन किया। कुछ ज्वलनशील वस्तुओं का इस्तेमाल किया, जिससे आग फैल गई।’’
पुलिस का कहना है कि संभवत: होटल की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य के कारण आग लगी।
कोलकाता के बीचोंबीच स्थित बड़ाबाजार क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग झुलस गए। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को होटल के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)