देश की खबरें | कोलकाता अग्निकांड: होटल का मालिक, प्रबंधक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य कोलकाता के उस होटल के मालिक और प्रबंधक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जहां भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, एक मई मध्य कोलकाता के उस होटल के मालिक और प्रबंधक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जहां भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऋतुराज होटल के मालिक आकाश चावला और प्रबंधक गौरव कपूर को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्वत: संज्ञान लेते हुए जोरासांको थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जिसमें 105 (गैर इरादतन हत्या) भी शामिल है, और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान कर ली गई है और उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि इन शवों को उनके संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष दो शवों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके के मछुआ में स्थित छह मंजिला किफायती होटल में मंगलवार रात 8.10 बजे आग लगी और उस वक्त होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला