देश की खबरें | कोलकाता अग्निकांड: 14 मरे; प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 30 अप्रैल मध्य कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा और राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने शुरू में कहा था कि मंगलवार शाम को ऋतुराज होटल में लगी आग में 15 लोग मारे गए थे। बाद में वर्मा ने मृतकों की संख्या को संशोधित कर 14 कर दिया और कहा कि पहले मारे गए लोगों की संख्या को लेकर भ्रम था।

वर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरुआती रिपोर्ट में 15 लोगों के मरने की सूचना थी। कुछ भ्रम था। लेकिन सत्यापन के बाद संख्या को सही करके 14 कर दिया गया है। फिलहाल हमारे पास यही पुष्ट आंकड़ा है।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 13 अन्य घायल भी हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘कोलकाता में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधि (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मृतकों की संख्या 14 होने की पुष्टि की और कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किया, ‘‘बुर्रा बाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में आग लगने की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने रात भर बचाव और अग्निशमन कार्यों की निगरानी की और इलाके में अधिकतम दमकल सेवाओं को भेजने का निर्देश दिया। कुल 14 लोगों की मौत हो गई, क्योंकि अंदर ज्वलनशील पदार्थ जमा थे। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और सभी प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रकट करती हूं।’’

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक शिनाख्त की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक लड़का, एक लड़की और एक महिला भी शामिल हैं। घटना के समय होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को तैनात किया गया है और जांच के लिए इमारत की घेराबंदी की गई है।’’

किफायती ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली।

राज्य अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह बुधवार को आग पर काबू पा लिया गया।

राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने इससे पहले ‘पीटीआई-’ को बताया था, ‘‘कल रात आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की शिनाख्त हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त