देश की खबरें | कोलकाता की अदालत ने आरजी कर पीड़िता के अभिभावक की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में बलात्कार एवं हत्या मामले की पीड़िता के माता-पिता की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने वकील को अपराध स्थल पर जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एक अदालत ने आरजी कर अस्पताल में बलात्कार एवं हत्या मामले की पीड़िता के माता-पिता की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने वकील को अपराध स्थल पर जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

अदालत ने कहा कि सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने याचिका पर कोई आपत्ति नहीं उठाई।

न्यायाधीश ने कहा कि अदालत को शिकायतकर्ता के साथ उनकी बेटी के प्रति पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा, ‘‘इस न्यायालय को कानून की प्रक्रिया का पालन किए बिना भावनात्मक रूप से आदेश पारित करने का कोई अधिकार नहीं है।’’

इस मामले में एक व्यक्ति को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।

सियालदह अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरिजीत मंडल ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो अदालत को याचिका स्वीकार करने का अधिकार देता हो।

न्यायाधीश ने कहा कि ऐसा करना कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लंघन होगा।

पीड़िता के माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत के समक्ष कहा था कि अपराध स्थल का उचित मूल्यांकन करने के लिए, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष को छोड़कर, उनके लिए अपराध स्थल का दौरा करना आवश्यक है, ताकि उन्हें पूर्ण न्याय मिल सके।

ड्यूटी पर तैनात स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त, 2024 को अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी