देश की खबरें | उत्साही लोगों के लिए कोलकाता पुस्तक मेले का सीधा प्रसारण होगा: आयोजक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के साल्ट लेक में 31 जनवरी से शुरू होने वाले वार्षिक पुस्तक मेला के सभी कार्यक्रमों का सीधा-प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। पुस्तक मेले के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 29 जनवरी कोलकाता के साल्ट लेक में 31 जनवरी से शुरू होने वाले वार्षिक पुस्तक मेला के सभी कार्यक्रमों का सीधा-प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। पुस्तक मेले के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड के महासचिव त्रिदिब चटर्जी ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी और इसमें 950 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में प्रख्यात बांग्ला लेखक शिरशेंदु मुखोपाध्याय को सम्मानित भी किया जाएगा।

चटर्जी ने कहा, “46वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, अर्जेंटीना, मैक्सिको, क्यूबा, ​​​​ऑस्ट्रेलिया, ईरान और बांग्लादेश सहित अन्य देशों के प्रतिष्ठित प्रकाशकों और लेखकों की पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। थाईलैंड इस साल मेले में नए भागीदार के रूप में शामिल होगा।”

उन्होंने दावा किया कि कोलकाता पुस्तक मेले ने इससे पहले कभी 950 स्टॉल की मेजबानी नहीं की थी।

चटर्जी ने बताया कि किताबें पढ़ने के शौकीन ऐसे लोग, जो मेले में आने में असमर्थ हैं, वे कोलकाता पुस्तक मेले की आधिकारिक वेबसाइट का जाकर इससे जुड़े कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

इस बार कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश स्पेन है। इस कारण स्पेन के मैड्रिड शहर के टोलेडो गेट (पुएर्ता डी टोलेडो) की प्रतिकृति के साथ-साथ अन्य ऐतिहासिक इमारतों की संरचनाओं के मॉडल मेले के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर स्थापित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\