Kolkata: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

BJP Photo | Credit- ANI

कोलकाता, 22 मार्च : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यह घटना मध्य कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के बाहर हुई. तख्तियां और पार्टी के झंडे थामे आप कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन शुरू किया.

जब आप कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तो पार्टी कार्यालय के अंदर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बाहर आ गए और जवाब में नारे लगाने लगे. तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई. पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बताया कि आप के 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. इसने बताया कि आप ने जोरासांको पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की महिला सदस्यों के साथ छेड़छाड़ की. यह भी पढ़ें : CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पार्टी बोली- यह भाजपा की ‘‘सबसे बड़ी राजनीतिक गलती’’

आप के एक समर्थक ने दावा किया, ‘‘जब हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें अपशब्द कहे और लाठियों से हमला किया.’’ वहीं, भाजपा ने आप समर्थकों पर वरिष्ठ नेताओं को अपशब्द कहने का आरोप लगाया. एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ये आप कार्यकर्ता नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जो यहां आए हैं. वे हमारे शीर्ष नेताओं को कैसे अपशब्द कह सकते हैं? अगर उन्हें कोई शिकायत है, तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\