जरुरी जानकारी | कोलगेट पामोलिव का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 355 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 355 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, 21 मई कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 355 करोड़ रुपये रह गया।
बिक्री में गिरावट की वजह से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 379.82 करोड़ रुपये रहा था।
कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चौथी तिमाही में 1,481.57 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,512.66 करोड़ रुपये थी।
मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 1,452 करोड़ रुपये की हुई, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,481 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च मामूली बढ़कर 1,003.95 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,001.3 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में उसका शुद्ध लाभ 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1,437 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 1,324 करोड़ रुपये था।
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध बिक्री 5,999 करोड़ रुपये की हुई, जो 2023-24 में 5,644 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने कहा कि 2024-25 के लिए कुल लाभांश 51 रुपये प्रति शेयर होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)