IPL 2023, GT vs RCB Live Inning Updates: विराट कोहली का लगातार दूसरा शतक, आरसीबी के पांच विकेट पर 197 रन

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक जमाया जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां पांच विकेट पर 197 रन बनाएं।

विराट कोहली (Photo Credits: IPL/Twitter)

बेंगलुरू, 21 मई बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक जमाया जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां पांच विकेट पर 197 रन बनाएं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है. इससे उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया. वह इस टी20 लीग में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. यह भी पढ़ें: विराट कोहली के शतक के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को दिया 198 रन का टारगेट, फाफ ने खेली आतिशी पारी

गुजरात टाइटंस पहले ही लीग चरण में शीर्ष पर रह कर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है लेकिन आरसीबी को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में जीत की दरकार है. बारिश के कारण लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुए खेल में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम ने धीमी शुरुआत की तथा पहले दो ओवर में केवल 10 रन बनाए. फाफ डुप्लेसी ने मोहम्मद शमी पर चार चौके और कोहली ने यश दयाल पर लगातार तीन चौके लगाकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों में जोश भरा। आरसीबी ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 62 रन बनाए.

डुप्लेसी हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर नूर अहमद (39 रन देकर दो) की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल (11) ने अहमद के इस ओवर में छक्का और चौका लगाया लेकिन राशिद खान (24 रन देकर एक) ने अगले ओवर में उनकी गिल्लियां बिखेर कर दर्शकों को सन्न कर दिया।

विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने नूर अहमद की वाइड गेंद पर महिपाल लोमरोर (एक) को स्टंप आउट करके आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 85 रन कर दिया. आरसीबी के 18 रन के अंदर तीन विकेट निकलने के बावजूद कोहली दूसरे छोर पर डटे रहे. उन्होंने 35 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। माइकल ब्रेसवेल (16 गेंदों पर 26 रन) ने इस बीच करारे शॉट जमाने के अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन करके कुछ दर्शनीय चौके लगाए. शमी ने हालांकि अपने दूसरे स्पेल में ब्रेसवेल को फुलटॉस पर वापस कैच देने के लिए मजबूर किया.

दिनेश कार्तिक फिर से नाकाम रहे और खाता भी नहीं खोल पाए. यश दयाल ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया.

कोहली ने पारी के 18वें ओवर में यश दयाल पर अपनी पारी का पहला छक्का लगाया और 60 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अनुज रावत (नाबाद 23) के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी की. कोहली से पहले शिखर धवन और जोस बटलर ने आईपीएल में लगातार मैचों में शतक बनाए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी