खेल की खबरें | कोहली ने 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, भारत के दो विकेट पर 212 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली का शतक का 989 दिन का इंतजार खत्म हुआ और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में दो विकेट पर 212 रन बनाये ।

दुबई, आठ सितंबर विराट कोहली का शतक का 989 दिन का इंतजार खत्म हुआ और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में दो विकेट पर 212 रन बनाये ।

कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली । यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और कैरियर का 71वां शतक है । इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हें ।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 41 गेंद में 62 रन बनाये । उन्होंने कोहली के साथ पहले विकेट के लिये 76 गेंद में 119 रन जोड़े ।

कोहली ने मनचाही दिशा में शॉट्स खेले और चिर परिचित फॉर्म में लौटने के संकेत दिये । दूसरे छोर पर राहुल ने भी आत्मविश्वास से भरी पारी खेली ।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने स्पिनरों खासकर राशिद खान को संभलकर खेला ।

कोहली ने अपनी पारी में बेहतरीन स्वीप शॉट भी लगाये खासकर मुजीबुर रहमान को लगाया स्ट्रोक दर्शनीय था । उन्हें आठवें ओवर में डीप में मोहम्मद नबी ने जीवनदान भी दिया ।

भारत ने दस ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाये । कोहली ने तेज गेंदबाज फरीद अहमद की गेंद पर पूल शॉट खेलकर शतक पूरा किया । उन्होंने शतक लगाने के बाद हेलमेट उतारा और अपनी चेन को चूमा । उन्होंने फजलहक फारूकी को दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 200 के पार पहुंचाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट