खेल की खबरें | कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक, उसके खिलाफ रणनीति बनायेंगे : बाबर आजम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिये रणनीति जरूर बनाई जायेगी ।

लाहौर, छह मई पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिये रणनीति जरूर बनाई जायेगी ।

टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान नौ जून को न्यूयॉर्क में आमने सामने होंगे ।

यहां प्रेस कांफ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या वह शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली के खिलाफ रणनीति बनायेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में विरोधी के टीम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाई ही जाती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘हम दूसरी टीमों के सभी 11 खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं । हमें न्यूयॉर्क के हालात के बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और हम उसके खिलाफ भी रणनीति बनायेंगे ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि गैरी कर्स्टन को सफेद गेंद के प्रारूप का मुख्य कोच बनाये जाने से पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन ग्राफ ऊपर जायेगा ।

कर्स्टन को पिछले महीने दो साल के लिये पाकिस्तान का मुख्य कोच बनाया गया है ।उनके कोच रहते भारत ने 2011 वनडे विश्व कप जीता था । वह 2008 से 2011 तक भारत के और 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे हैं ।

बाबर ने कहा ,‘‘ वह काफी अनुभवी कोच है । उनकी मौजूदगी से हमें फायदा मिलेगा । वह विश्व कप की रणनीति बनाने में काफी रूचि ले रहे हैं और टीम प्रबंधन के साथ रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि टीम में कप्तानी को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं और वह दूसरी बार कमान संभालकर रोमांचित हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘मैने बतौर कप्तान पहले भी अपने खिलाड़ियों के दम पर कामयाबी पाई और इस बार भी यही सत्य है । अहम यह है कि बोर्ड पूरी तरह से हमारे साथ है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट