खेल की खबरें | कोहली ने भारत को कठोर टीम बना दिया है जो दबाव में नहीं आती : हुसैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली ने भारत की वर्तमान टीम में कभी हार नहीं मानने का जज्बा भर दिया है तथा वह मैदान के अंदर या बाहर विपरीत परिस्थितियों से परेशान नहीं होती है।

लंदन, 26 जनवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली ने भारत की वर्तमान टीम में कभी हार नहीं मानने का जज्बा भर दिया है तथा वह मैदान के अंदर या बाहर विपरीत परिस्थितियों से परेशान नहीं होती है।

कप्तान कोहली और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत की अनुभवहीन टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में अपनी दृढ़ता और संकल्प का शानदार नमूना पेश करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती।

हुसैन ने इंग्लैंड को पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहने को कहा है।

उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘कोई भी टीम जो आस्ट्रेलिया में 36 रन पर आउट होने के कारण 0-1 से पिछड़ गयी हो, जिसने पितृत्व अवकाश के कारण कोहली को गंवा दिया हो, जिसका गेंदबाजी आक्रमण पंगु बन गया हो और वह तब भी वह मैदान के अंदर और बाहर खास जज्बा दिखाकर वापसी करती है तो आप उसे दबाव में नहीं ला सकते हो।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘भारत अब सख्त टीम बन गयी है और मुझे लगता है कि यह चीज कोहली ने उसमें भरी। कोई गलती न करें, वे स्वदेश में बेहद मजबूत टीम है। ’’

श्रीलंका पर 2-0 की जीत से इंग्लैंड की टीम उत्साह से भरी है लेकिन हुसैन ने कहा कि मेहमान टीम को पहले टेस्ट के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना चाहिए। हुसैन ने इससे पहले जॉनी बेयरस्टॉ को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिये नहीं चुनने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।

हुसैन ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा संकेत है कि उन्होंने आगे की मुश्किल चुनौती से पहले यह श्रृंखला जीती। एशेज, भारत के खिलाफ स्वदेश और विदेश, न्यूजीलैंड में श्रृंखलाएं आसान नहीं होती लेकिन वह आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने जा रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत में पैदा हुआ और मैंने हमेशा भारत बनाम इंग्लैंड को सर्वश्रेष्ठ श्रृंखलाओं में से एक माना। मैं बस इतना ही कहूंगा कि अपने सर्वश्रेष्ठ 13 से 15 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में उतरें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल