खेल की खबरें | कोहली क्रिकेट से ब्रेक ले सकते है: ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली दिमाग को तरोताजा करने और कुछ चीजों पर काम करने के लिए खेल से ब्रेक लेने पर विचार कर सकते हैं।

मुंबई, 28 मई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली दिमाग को तरोताजा करने और कुछ चीजों पर काम करने के लिए खेल से ब्रेक लेने पर विचार कर सकते हैं।

कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र में औसत अभियान शुक्रवार को अहमदाबाद में दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हार के बाद समाप्त हो गया।

कोहली की बल्लेबाजी में बुरे दौर के बारे में पूछे जाने पर ली ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘ अगर मैं ये कहूं कि क्या यह चिंता का विषय है तो हां, यह चिंता का विषय है। मैं चाहूंगा कि कोहली अधिक रन बनाये। ’’

कोहली ने पिछले तीन साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई शतक नहीं लगाया है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में भी वह 16 मैचों में 22.73 की औसत से सिर्फ 341 रन ही बना सके ।

ली ने कहा, ‘‘ कोहली को लेकर आमतौर पर यह बात रहती है कि जब वह अच्छा करते हैं तो टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहता है और जब वह रन नहीं बनाते हैं तो टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है। हमने 2016 आईपीएल सत्र में देखा है जब वह शानदार लय में थे। उन्होंने 800-900 रन बनाये थे और टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हो सकता है (यह) कोहली के लिए अभ्यास में वापस जाने और कुछ चीजों पर काम करने का मौका हो और शायद क्रिकेट से आराम करने से भी उन्हें फायदा होगा । उन्हें कुछ समय के लिए खेल से दूर रहकर दिमाग को तरोताजा करना चाहिये।’’

ली भारत में तेज गेंदबाजी की नयी प्रतिभाओं से काफी प्रभावित है।

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में आवेश खान, मोहसिन खान, उमरान मलिक, मुकेश चौधरी, अर्शदीप सिंह जैसे युवा तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टेस्ट क्रिकेट में 310 विकेट लेने वाले ली इससे काफी प्रभावित हुए है।

उन्होंने कहा, ‘‘दो खान लड़कों (मोहसिन और आवेश) के पास असली प्रतिभा है। भारतीय क्रिकेट तेज गेंदबाजों की फौज पैदा कर रहा है। यह मुझे काफी पसंद आया।’’

ली ने कहा, ‘‘उनके पास अच्छे स्पिन विकल्प भी हैं, लेकिन निश्चित रूप से अगर आप ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो तेज उछाल वाले विकेटों पर तेज गेंदबाजी कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि उमरान मलिक को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिये। जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने 150 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी कर के सुर्खियां बटोरी।

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए वह शानदार  है, उमरान मलिक ने जो किया वह शानदार गति है। मुझे उम्मीद है कि उसे खेल के लंबे प्रारूप में भी खेलने का मौका मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट