खेल की खबरें | कोहली और सूर्यकुमार टी20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली तथा सूर्यकुमार यादव को सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की ‘सबसे मूल्यवर्धित टीम’ में शामिल किया गया।

मेलबर्न, 14 नवंबर भारत के स्टार बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली तथा सूर्यकुमार यादव को सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की ‘सबसे मूल्यवर्धित टीम’ में शामिल किया गया।

कोहली ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तथा 98.66 के बेहतरीन औसत से 296 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाकर अपने अभियान की शुरुआत की जिससे भारत ने यह रोमांचक मैच चार विकेट से जीता था।

कोहली ने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50 रन बनाए और खुद को वर्तमान समय के सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक साबित किया।

भारत के सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

सूर्यकुमार ने तीन अर्धशतक जमाए। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी में नाबाद 51, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में 68 और जिंबाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में केवल 25 गेंदों पर नाबाद 61 रन की यादगार पारियां खेली। उनका स्ट्राइक रेट 189.68 रहा।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की खिताबी जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा,‘‘छह टीम के खिलाड़ियों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की सर्वाधिक मूल्यवर्धित टीम में शामिल किया गया है।’’

चैंपियन इंग्लैंड की टीम से कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, उनके साथी सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और तेज गेंदबाज सैम कुरेन को इस टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और जिंबाब्वे के सिकंदर राजा को बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे स्थान पर रखा गया है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान मध्यक्रम में शामिल अन्य बल्लेबाज हैं।

सैम कुरेन और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्किया को आठवें और नौवें स्थान पर रखा गया है। कुरेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। उनके साथी गेंदबाज मार्क वुड और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम बल्लेबाजी क्रम में: एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, शादाब खान, सैम कुरेन, एनरिक नोर्किया, मार्क वुड, शाहीन शाह अफरीदी। 12वें खिलाड़ी हार्दिक पंड्या।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू