देश की खबरें | एशिया कप के लिये भारतीय टीम में कोहली और केएल राहुल की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान विराट कोहली और फिर से फिट उप-कप्तान लोकेश राहुल की एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त पूर्व कप्तान विराट कोहली और फिर से फिट उप-कप्तान लोकेश राहुल की एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए।

कोविड-19 के चपेट में आने के कारण राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में भाग नहीं ले पाये थे।  स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से उबरने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है।

मुख्य टीम से बाहर किए गए उल्लेखनीय नाम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का है। मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

पसली की चोट से जूझ रहे हर्षल पटेल को भी मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रिहैबिलिटेशन पर हैं।’’

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू