खेल की खबरें | कोहली ने स्वीकार किया, पिछले एक महीने में बल्ला तक नहीं छुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबे समय तक खराब फॉर्म में रहने का प्रभाव विराट कोहली के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है और इस पूर्व भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि एशिया कप से पहले एक महीने के लंबे विश्राम के दौरान उन्होंने अपने बल्ले को छुआ तक नहीं।

दुबई, 27 अगस्त लंबे समय तक खराब फॉर्म में रहने का प्रभाव विराट कोहली के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है और इस पूर्व भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि एशिया कप से पहले एक महीने के लंबे विश्राम के दौरान उन्होंने अपने बल्ले को छुआ तक नहीं।

कोहली ने लगभग तीन साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है और इस खराब फॉर्म का असर उन पर पड़ा है। उन्होंने खुलासा किया कि अपनी मानसिक मजबूती दिखाने के प्रयास में कुछ अवसरों पर उन्होंने दिखावे का जोश दिखाया।

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ मुझे याद स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं कि मैं मानसिक रूप से कमजोर पड़ गया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले 10 वर्षों में पहली बार मैंने एक महीने तक अपने बल्ले को छुआ तक नहीं। मुझे यह अहसास हुआ कि मैं कुछ अवसरों पर दिखावे का जोश दिखा रहा था।’’

कोहली ने इंग्लैंड दौरे के बाद विश्राम ले लिया था तथा वह वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे पर नहीं गए थे।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं खुद को आश्वस्त कर रहा था तुम्हारे पास जोश और जज्बा है लेकिन मेरा शरीर रुकने के लिए कह रहा था। मेरा दिमाग मुझे विश्राम लेने के लिए कह रहा था।’’

खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य वास्तविकता है और हाल में बेन स्टोक्स ने भी इसे स्वीकार किया था। कोहली ने चीजों को खुद पर हावी नहीं होने देने के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसा अहसास होना सामान्य बात है लेकिन हम इस बारे में बात नहीं करते क्योंकि हम हिचकिचाते हैं। हम मानसिक रूप से कमजोर नहीं दिखना चाहते हैं। मेरा विश्वास करो, मजबूत होने के लिए झूठ बोलना कमजोर होने की तुलना में कहीं अधिक बुरा है।’’

कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में लगाया था। इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 20 रन रहा।

कोहली ने कहा, ‘‘मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जो मानसिक रूप से बहुत मजबूत है और मैं हूं भी। लेकिन हर किसी की एक सीमा होती है और आपको उस सीमा को पहचानने की जरूरत होती है, नहीं तो चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इस बार ने मुझे काफी कुछ सिखाया जिन्हें मैं सामने नहीं आने देना चाह रहा था। लेकिन जब वह सामने आए तो मैंने उन्हें आत्मसात किया।’’

कोहली अब एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त होने वाले मैच में वापसी करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘‘ मैं किसी भी स्थिति में अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं। और अगर इसका मतलब है कि जब मैं मैदान से बाहर निकलता हूं तो मेरी सांसें फूल जाती हैं तो ऐसा ही हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी