देश की खबरें | कोच्चि: हवाई अड्डे पर 6.68 करोड़ रुपये की 'कोकीन' की तस्करी के आरोप में केन्या का नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने केरल के कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से 6.68 करोड़ रुपये मूल्य की 'कोकीन' की तस्करी करने के आरोप में केन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।

कोच्चि, 28 अप्रैल राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने केरल के कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से 6.68 करोड़ रुपये मूल्य की 'कोकीन' की तस्करी करने के आरोप में केन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।

डीआरआई के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने केन्या के नागरिक करंजा माइकल नंगागा को रोका जो पिछले हफ्ते कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मस्कट के रास्ते इथियोपिया से आया था।

उन्होंने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों के पास विशिष्ट खुफिया जानकारी थी जिसमें संकेत मिला कि यात्री मादक पदार्थ ले जा रहा है।

हालाँकि, तलाशी में कोई बरामदगी नहीं हुई।

अधिकारियों ने इस उचित विश्वास पर कि उसके शरीर के अंदर मादक पदार्थ छिपा हो सकता है, यात्री को एक निजी अस्पताल में एक्स-रे स्क्रीनिंग के लिए भेजा, जिसमें उसके पेट के अंदर कोई बाहरी चीज होने का संकेत मिला।

उन्होंने कहा कि यात्री को उसके पेट के अंदर छिपी बाहरी चीज को शरीर से निकालने के लिए अंगमाली के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे यात्री ने निगल लिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की मदद से एक सप्ताह के लंबे प्रयास के बाद यात्री के पेट से लगभग 50 कैप्सूल बरामद किए गए। परीक्षण करने पर सभी कैप्सूल में कोकीन होने की पुष्टि हुई। डीआरआई ने 6.68 करोड़ रुपये मूल्य की 668 ग्राम कोकीन को जब्त कर लिया।’’

आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे अलुवा उप जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थों की तस्करी के इसी तरह के तौर-तरीकों को लेकर कोचीन हवाई अड्डा 'रेड अलर्ट' पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\