खेल की खबरें | केएल राहुल ने अपनी वापसी वाले मैच के बारे में कहा, शुरू में नर्वस था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटिल होने के कारण लंबे समय बाद वापसी करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हावी होने से पहले वह नर्वस थे और उन्हें अपनी लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा।

कोलंबो, 12 सितंबर चोटिल होने के कारण लंबे समय बाद वापसी करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हावी होने से पहले वह नर्वस थे और उन्हें अपनी लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान इस 31 वर्षीय खिलाड़ी की जांघ में चोट लग गई थी जिसका बाद में उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। उन्होंने वापसी पर अपने पहले मैच में ही 106 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली जिससे भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से हराया।

राहुल ने वनडे में अपना छठा शतक लगाने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘ निश्चित तौर पर यह लंबे समय बाद मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। मैंने दो अभ्यास मैच खेले थे लेकिन हम जानते हैं अभ्यास मैच और अंतरराष्ट्रीय मैच में काफी अंतर होता है। इसलिए जब मैं क्रीज पर उतरा तो शुरू में नर्वस था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे खुद को शांत करने, अपने पांवों को सही मूवमेंट पर लाने और दिमाग को सही चीजों के बारे में सोचने के लिए 10-15 गेंदों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जो मैंने एक या दो चौके लगाए तो फिर चीजों को लेकर स्पष्टता हो गई और परिस्थितियां वैसे ही बन गई जैसे पहले हुआ करती थी।’’

बारिश से प्रभावित यह मैच दो दिन तक चला। राहुल और विराट कोहली (नाबाद 122) ने दूसरे दिन दो विकेट पर 147 रन से भारत की पारी आगे बढ़ाई थी।

राहुल ने कहा,‘‘ मैं गेंद पर अच्छी तरह से नजर गड़ाए हुए था और परिस्थिति को भी ध्यान में रखे हुए था लेकिन जैसे ही मैंने लय हासिल की बारिश शुरू हो गई और हमें पूरे दिन इंतजार करना पड़ा। इसलिए मुझे फिर से अपनी पारी शुरू करनी पड़ी और फिर 10-15 गेंद संभलकर खेली।’’

राहुल और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट साझेदारी की जिससे भारत में दो विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कोहली के साथ अपनी साझेदारी के बारे में राहुल ने कहा,‘‘ उन्होंने वनडे में 13,000 रन पूरे किए। मैं उस व्यक्ति के बारे में अधिक कुछ नहीं कह सकता। वह अद्भुत है। वह कितना महान क्रिकेटर है इसको बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे और मैं हमेशा उनके साथ बल्लेबाजी करते हुए सहज महसूस करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट