खेल की खबरें | केकेआर का सामना अब सनराइजर्स से, निगाहें जीत की हैट्रिक पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिंकू सिंह की तूफानी पारी के बाद उत्साह से लबरेज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना जब शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो उसकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी।

कोलकाता, 13 अप्रैल रिंकू सिंह की तूफानी पारी के बाद उत्साह से लबरेज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना जब शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो उसकी निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी।

इस सत्र के अपने पहले मैच में मोहाली में पंजाब किंग्स से हार का सामना करने के बाद केकेआर को दो नए नायक मिले जिन्होंने उसे अगले दोनों मैचों में जीत दिलाई।

पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और 29 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेलकर केकेआर को 81 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम पांच गेंदों पर छक्के जड़कर अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। इस तरह से केकेआर की निगाहें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर लगी हैं।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी केकेआर को खल रही है लेकिन अचानक ही वह मजबूत टीम के रूप में उभर कर सामने आई है।

केकेआर की दोनों जीत में उसके स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और कप्तान नितीश राणा की खास योगदान नहीं रहा और अब टीम प्रबंधन यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि उसे ये जीत संयोग से नहीं मिली थी।

रसेल ने पंजाब के खिलाफ पहले मैच में 19 गेंदों पर 35 रन बनाए थे लेकिन अगले दो मैचों में वह शून्य और एक रन ही बना पाए। जमैका का यह आक्रामक बल्लेबाज अब बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होगा।

केकेआर ने अभी तक तीनों मैच में अलग-अलग सलामी जोड़ियां आजमाई हैं और फिर से इसमें बदलाव की संभावना है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज के स्थान पर अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

जहां तक सनराइजर्स का सवाल है तो एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में कागजों पर मजबूत नजर आती है।

सनराइजर्स के पास सीमित ओवरों के कई विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं लेकिन वे पहले दो मैचों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। सनराइजर्स ने पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 रन की पारी के दम पर पंजाब को आठ विकेट से हराया था।

इस जीत से उत्साह से ओतप्रोत ब्रायन लारा की कोचिंग वाली सनराइजर्स की टीम केकेआर को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। त्रिपाठी फिर से बीच के ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं जबकि सनराइजर्स को ब्रूक और क्लासेन से भी अच्छे योगदान की उम्मीद रहेगी।

सनराइजर्स के पास वाशिंगटन सुंदर और मयंक मार्कंडेय के रूप में दो उपयोगी स्पिनर हैं। इसके अलावा उसके पास भुवनेश्वर कुमार और मार्को यानसन जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह केकेआर के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।

केकेआर अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और इस मैच में जीत से वह शीर्ष पर पहुंच सकता है।

टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह और जेसन रॉय।

सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडेय, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील हुसैन और अनमोलप्रीत सिंह।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\