IPL 2023, KKR vs SRH: सनराइजर्स के मुख्य कोच लारा ने कहा, केकेआर ने हमें नहीं हराया, हम हारे

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद, पांच मई सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में छठी हार के लिये अपने बल्लेबाजों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें नहीं हराया बल्कि वह खुद हारे. जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स पांच रन से मुकाबला हार गए. अब वह दस टीमों में नौवें स्थान पर है जबकि केकेआर आठवें स्थान पर है. यह भी पढ़ें: एमएस धोनी या विराट कोहली के नेतृत्व में खेलना चाहते राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल ने चुना अपना साइड, देखें वायरल वीडियो

लारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने पावरप्ले में विकेट गंवाये जिससे उबर ही नहीं सके.हमने हेनरिच क्लासेन को पारी संभालने के लिये कहा. वह छठे नंबर पर उतरता है और उससे पहले पांच बेहतरीन खिलाड़ी हैं । उसके लिये यह कठिन था.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों केा मददगार पिच पर ऐसे मैच जीतने का शऊर आना चाहिये लेकिन हम जीत नहीं सके. हमें साझेदारियों पर फोकस करना होगा. आक्रामक होना अच्छी बात है लेकिन मैच जीतने के लिये ठहरकर खेलना भी जरूरी है.’’

लारा ने केकेआर के स्पिनरों सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ वे शानदार स्पिनर हैं. हमने देखा है कि टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका अहम होती है । नारायण और चक्रवर्ती जैसे स्पिनर विश्व स्तरीय हैं. हम मैच में बने हुए थे लेकिन हमने खुद मैच गंवाया.’’

केकेआर के स्पिनर चक्रवर्ती ने कहा कि सीमारेखा की तरफ लंबे शॉट लगाने के लिये सनराइजर्स के बल्लेबाजों को उकसाने की उनकी रणनीति कामयाब रही.

उन्होंने कहा ,‘‘ काफी दबाव तो था लेकिन नितिश मुझसे एक ही बात कर रहा था कि सीमारेखा की तरह खेलने के लिये ललचाओ. हमने वही किया और यह महत्वपूर्ण जीत मिली.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू