खेल की खबरें | केआईवाईजी: पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा कायम, तेलंगाना की तैराक वृत्ति ने जीते पांच स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया, जबकि ओवरऑल पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा बरकरार रहा।

चेन्नई, 31 जनवरी तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल ने खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया, जबकि ओवरऑल पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा बरकरार रहा।

बुधवार को इन खेलों के आखिरी दिन से पहले से ही शीर्ष स्थान सुनिश्चित करने वाले महाराष्ट्र के तैराक ऋषभ दास ने लड़कों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में राज्य के लिए स्वर्ण पदक की संख्या को बढ़ाया।

महाराष्ट्र ने 156 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य शामिल थे।

मेजबान तमिलनाडु ने दिन के दौरान तीन स्वर्ण पदक जीते, जिसमें 38 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल रहे, जो इस आयोजन में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

हरियाणा पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने में असफल रहा और 35 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

दिल्ली (13 स्वर्ण, 18 रजत, 25 कांस्य) इस बीच अधिक रजत और कांस्य पदक संख्या के कारण राजस्थान (13 स्वर्ण, 17 रजत, 17 कांस्य) से आगे रहा।

खेलों के आखिरी दिन फुटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस और तैराकी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा हुई।

 तैराक वृत्ति ने अपने सभी मुकाबलों में जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए और पांच स्वर्ण के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

हांगझोउ एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी तेलंगाना की 17 साल की इस तैराक ने बुधवार को लड़कियों के 200 मीटर बटरफ्लाई, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीता।

राजस्थान के युग चेलानी के पास भी पांच स्वर्ण जीतने का मौका था लेकिन वह लड़कों की 200 मीटर बटरफ्लाई में कर्नाटक के एस धनुष के बाद दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट