देश की खबरें | राजस्थान में किशोर ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बहरोड़ में शुक्रवार को 15 साल के एक किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार किशोर ने अपनी मां को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि यह 'उनके लिए दुनिया का सबसे अच्छा उपहार है।'

जयपुर, 16 जुलाई राजस्थान के बहरोड़ में शुक्रवार को 15 साल के एक किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार किशोर ने अपनी मां को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि यह 'उनके लिए दुनिया का सबसे अच्छा उपहार है।'

पुलिस के अनुसार, किशोर की मां एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। किशोर ने अपने रजिस्टर में लिखा, ‘‘अब आपको कभी स्कूल के लिए देरी नहीं होगी। दुनिया का सबसे अच्छा उपहार। हैप्पी बर्थडे मम्मीजी।’’

पड़ोसियों के अनुसार, ‘‘लड़के की मां ने उसे सुबह किसी बात पर डांटा था क्योंकि उसे स्कूल के लिए देर हो रही थी। संभवत: इसी वजह से लड़का अपनी मां के जन्मदिन पर उनसे नाराज हो गया और आत्महत्या कर ली।’’

लड़के की मां स्कूल से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर किशोर फंदे से लटका मिला। वह एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था।

कुछ पड़ोसियों के अनुसार, किशोर अपनी मां से नया स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने को कह रहा था लेकिन वह समय नहीं निकाल पा रही थी और शुक्रवार की सुबह भी किशोर ने मां से इस बारे में कहा था।

बहरोड़ के थानाधिकारी वीरेंद्र ने कहा, ‘‘लड़के की मां कुछ कहने की स्थिति में नहीं है इसलिए हमने अभी तक उससे बात नहीं की है।’’

उन्होंने बताया कि महिला के पति की 3-4 साल पहले मौत हो गई थी और उसे अनुकंपा के आधार पर शिक्षिका के पद पर नियुक्ति मिली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\