देश की खबरें | सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुंबई में सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के मुंबई में सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी।

खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपी लड़की के कॉलेज पहुंचा और साथ चलने से लड़की के इंकार करने के बाद उसके साथ मारपीट की। ’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता की एक दोस्त ने मारपीट की जानकारी उसके माता-पिता को दी। इसके बारे में पूछे जाने पर, पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे। चूंकि, यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला हमें स्थानांतरित कर दिया गया था। ’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया और दुष्कर्म तथा अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

खार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट