जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गये किशोर को अलग स्थान पर दफन किया गया

प्रदेश के कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड इलाके में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में 14 साल के मोहम्मद हाजिम भट की मौत हो गयी थी ।

जमात

श्रीनगर, छह मई जम्मू कश्मीर में अपनी किस्म के पहले मामले में कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गये एक नागरिक का शव उसके परिजनों को न सौंप कर एक अलग स्थान पर दफना दिया गया । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड इलाके में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में 14 साल के मोहम्मद हाजिम भट की मौत हो गयी थी ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद हो गये थे । उन्होंने बताया कि बाद में मौके से भट का शव बरामद किया गया था ।

अधिकारी ने बताया कि किशोर का शव उसके परिजनों को नहीं सौंपा गया और उसके गांव वानागाम से 30 किलोमीटर दूर एक कब्र में दफना दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस बात की आशंका थी कि भट की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते जो लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता ।

पड़ोसी बारामूला जिले के शीरी में भट के अंतिम संस्कार के दौरान उसके परिवार के 17—18 सदस्य मौजूद थे । भट को मंगलवार को दफनाया गया था ।

मृत किशोर के एक परिजन ने बताया, 'हमने अधिकारियों से लड़के का शव परिवार को सौंपने के लिये कहा था, ताकि उसे पूर्वजों के कब्रिस्तान में दफनाया जा सके लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया और कहा कि यह आदेश है और ऐसे दिशा निर्देश हैं कि शव परजिनों नहीं सौंपा जाये ।'

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों को बारामूला एवं गंदेरबल जिले में दफनाया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स