देश की खबरें | किसान रैली : राउत ने प्रदर्शनकारियों को कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मुंबई पर कोविड-19 महामारी का खतरा टला नहीं है और यहां किसानों के प्रदर्शन के दौरान उचित सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो महाराष्ट्र में एक नया संकट पैदा हो जाएगा।

मुंबई, 25 जनवरी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मुंबई पर कोविड-19 महामारी का खतरा टला नहीं है और यहां किसानों के प्रदर्शन के दौरान उचित सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो महाराष्ट्र में एक नया संकट पैदा हो जाएगा।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसानों के प्रदर्शन के बीच राउत ने आरोप लगाया कि ‘कुछ अदृश्य शक्तियां’ नहीं चाहती हैं कि किसानों को न्याय मिले।

यहां संवादाताओं से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि देश में ‘अस्थिरता का माहौल’ व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली की सीमा पर कानून का विरोध कर रहे हजारों किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए सोमवार को मुंबई में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों किसान यहां जुटे हैं।

राउत ने कहा, ‘‘हमने कल देखा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से किसान मुंबई पहुंचे। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई पर से कोविड-19 का खतरा अब भी टला नहीं है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ यह बेहतर होगा कि हम इसका ख्याल रखें नहीं तो नया संकट महाराष्ट्र में पैदा हो जाएगा जिसको लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद किसान राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि कुछ अदृश्य ताकतें नहीं चाहती कि किसानों को न्याय मिले। देश में अस्थिरता का माहौल बढ़ रहा है और वे (अदृश्य ताकतें) इससे राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। यह देश के हित में नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू