जरुरी जानकारी | किंग चार्ल्स तृतीय ने दिवाली पर हिंदुजा बंधुओं को भेजा संदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने भारतीय मूल के अरबपति उद्यमी हिंदुजा बंधुओं को दिवाली के अवसर पर विशेष संदेश भेजकर सभी आस्थाओं एवं समुदायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
लंदन, 30 अक्टूबर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने भारतीय मूल के अरबपति उद्यमी हिंदुजा बंधुओं को दिवाली के अवसर पर विशेष संदेश भेजकर सभी आस्थाओं एवं समुदायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
महाराजा चार्ल्स का यह संदेश उनके प्रमुख निजी सचिव सर क्लाइव एल्डर्टन ने हिंदुजा परिवार की तरफ से बुधवार को आयोजित दिवाली जश्न के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 300 से अधिक हस्तियां शामिल हुईं।
हिंदुजा समूह के सह-चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए उन्हें दिवाली के त्योहार की महत्ता से अवगत कराया।
इस मौके पर उन्होंने अपने बड़े भाई जी पी हिंदुजा की कमी का उल्लेख किया जिनकी तबियत ठीक नहीं है। हालांकि उनके दो छोटे भाई प्रकाश और अशोक हिंदुजा इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल और पार्श्व गायिका कनिका कपूर भी शामिल हुए।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)