विदेश की खबरें | किम ने ‘भुखमरी’, कोविड-19 लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर किया आगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बुधवार को कहा कि किम ने इस पर चर्चा का आह्वान किया कि उत्तर कोरिया को ‘‘मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात’’ से कैसे निपटना चाहिए। हालांकि उसने किम द्वारा अमेरिका या दक्षिण कोरिया के बारे में की गई किसी भी टिप्पणी का जिक्र नहीं किया।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बुधवार को कहा कि किम ने इस पर चर्चा का आह्वान किया कि उत्तर कोरिया को ‘‘मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात’’ से कैसे निपटना चाहिए। हालांकि उसने किम द्वारा अमेरिका या दक्षिण कोरिया के बारे में की गई किसी भी टिप्पणी का जिक्र नहीं किया।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सीमाएं बंद होने के कारण चीन से व्यापार रुकने और पिछली गर्मियों में बार बार तूफान तथा बाढ़ आने के कारण फसलें बर्बाद होने से उत्तर कोरिया की पहले से अस्थिर अर्थव्यवस्था और अधिक चरमा गयी है।

उत्तर कोरिया में हालात का आकलन करने वाले पर्यवेक्षकों ने अभी भुखमरी के संकेत नहीं दिए हैं लेकिन कुछ विश्लेषकों का कहना है कि परिस्थितियां इस ओर बढ़ सकती हैं। दक्षिण कोरिया के एक सरकारी थिंक टैंक कोरियन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने पिछले महीने कहा था कि उत्तर कोरिया को इस साल करीब दस लाख टन अनाज की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक के दौरान मंगलवार को किम ने अधिकारियों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के तरीके ढूंढने का अनुरोध करते हुए कहा कि देश में खाद्य पदार्थ की स्थिति ‘‘तनावपूर्ण हो रही है।’’

केसीएनए ने कहा कि किम ने देश को कोरोना वायरस मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए यह संकेत दिए कि अर्थव्यवस्था पर दबाव के बावजूद महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

विशेषज्ञों को उत्तर कोरिया के इस दावे पर गहरा संदेह है कि देश में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड