देश की खबरें | नवी मुंबई में बेघर व्यक्ति की हत्या, लोगों ने हमलावर को पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार की सुबह एक बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और पुलिस ने हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों से बचाया, जिन्होंने उसे घेर लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, आठ जून महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार की सुबह एक बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और पुलिस ने हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों से बचाया, जिन्होंने उसे घेर लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में आरोपी घायल हो गया और उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित प्रकाश नागोराव लोखंडे, शाहबाज बेलापुर पुल के नीचे फुटपाथ पर सोता था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला तड़के लगभग 3.45 बजे हुआ, जब पीड़ित का आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ ​​अभिषेक पाल से विवाद हो गया। आरोपी ने सो रहे व्यक्ति पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि बेलापुर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बचाया, जिसे मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस सिलसिले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट