देश की खबरें | बरेली में अपहृत युवक सकुशल मुक्त, मुठभेड़ में सात आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बारादरी और भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपहरण के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और जनपद बांदा से अपहृत हरीश कटियार को सकुशल मुक्त करा लिया।

बरेली, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बारादरी और भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपहरण के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और जनपद बांदा से अपहृत हरीश कटियार को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो गाड़ियां, 10 मोबाइल फोन, गोला-बारूद और कारतूस भी जब्त किए हैं।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 19 जनवरी को बारादरी क्षेत्र में किरण कटियार ने अपने पति हरीश कटियार के अपहरण के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पूरे मामले की गहन जांच की। सोमवार 20 जनवरी को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर भोजीपुरा क्षेत्र के मियांपुर गांव में एक घर पर दबिश देकर हरीश कटियार को मुक्त कराया गया।

आर्य ने बताया कि अपहरणकर्ता हरीश कटियार को एक कमरे में बंद करके रखे हुए थे। इस दौरान उनकी निगरानी मकान मालिक उदित और उमाशंकर कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अपहरण के एवज में फिरौती वसूलने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि हरीश के मिलने के बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। रात करीब 11 बजे घुरसमसपुर रोड पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ियों को घेर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन अपहरणकर्ता-अंकित उर्फ विनीत, शाहिद और वीरु उर्फ वीरपाल घायल हो गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने इस अपहरण की योजना काफी पहले बनाई थी। मुख्य आरोपी अनूप कटियार ने अपने भाई हरीश कटियार से पहले भी पैसे उधार लिए थे और आर्थिक संकट में फंसे होने के कारण इस बार फिरौती के लिए उनका अपहरण किया।

अनूप ने बताया कि उसने अपने साथियों अंकित, शाहिद, खेमेंद्र, वीरु, रजत और ललित के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले हरीश को चित्रकूट ले जाने की योजना बना रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू