देश की खबरें | खो-खो को जेएलएन स्टेडियम में मिला स्थायी स्थल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में एक आधिकारिक खो-खो मैदान का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में एक आधिकारिक खो-खो मैदान का उद्घाटन किया।

इस खेल का जूनियर राष्ट्रीय चयन ट्रायल का आयोजन यही होगा।

इस मौके पर मित्तल ने एतिहासिक जेएलएन स्टेडियम में इस स्वदेशी खेल के लिए जगह देने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) का आभार व्यक्त किया।

मित्तल ने कहा, ‘‘यह पूरी खो-खो विरादरी के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ मौके पर हमें खो-खो खिलाड़ियों के लिए एक स्थायी स्थान मिला है। कई अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी यहां से निकलेंगे। यहां खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। मैं खो-खो को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए खेल मंत्रालय, साइ और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के प्रशासकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय खेल दिवस है, इसलिए इसने हमारे उत्साह को और बढ़ा दिया।’’

केकेएफआई के महासचिव एमएस त्यागी ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘ हमें यहां जेएलएन में एक स्थायी स्थल मिलने पर आप खो-खो से लगाव रखने वाले हर किसी की आंखों में उत्साह देख सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे खिलाड़ियों को प्रमुख आयोजनों के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now